फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth drowns after venturing into deep water while bathing; search underway.

Ghaziabad News: नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबा युवक, तलाश जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns after venturing into deep water while bathing; search underway.
मसूरी की नाहल झाल गंगनहर में नहाते हुए डूबा शादाब । फाइल फोटो
मसूरी। नाहल झाल के पास गंगनहर में रविवार दोपहर करीब चार बजे नहाते समय नाहल के खाकियान मोहल्ला निवासी सादाब डूब गया। उसको बचाने के चक्कर में चचेरा भाई वकार सिर में पत्थर लगने से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि, डूबे सादाब की तलाश में गोताखोरों की मदद ली जा रही है। चाचा अनीस ने बताया कि सादाब और उनका बेटा वकार गंगनहर में नहा रहे थे। तभी सादाब गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है लेकिन देर शाम तक भी कोई पता नहीं चल पाया था। उधर, सादाब के गुम होने की जानकारी जैसे ही गांव में लोगों को लगी तो वह मौके की तरफ दौड़ पड़े। गंगनहर किनारे खड़े लोग पानी काे निहारते नजर आए। वह उसके सकुशल बरामद होने की दुआ मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed