फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Five new corona patients found in Ghaziabad district

Corona Case: गाजियाबाद में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, आज मिले पांच नए मरीज; अब तक इतने पॉजिटिव केस

Fri, 30 May 2025 06:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 May 2025 06:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शुक्रवार को कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद पूरे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है।

विज्ञापन
Five new corona patients found in Ghaziabad district
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में कोरोना के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इनको मिला कर पूरे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है।

विज्ञापन


एक बुजुर्ग समेत कोरोना के चार नए मरीज मिले
बृहस्पतिवार को भी कोरोना के चार नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार चिह्नित मरीजों में 87 वर्षीय बुजुर्ग भी हैं, जो गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त हैं। रूटीन जांच में वे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 13 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि चार संक्रमितों में से राधाकुंज निवासी 44 वर्षीय युवक को सर्दी, बुखार की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर एक ने निजी लैब में कोविड जांच कराई, जो पॉजिटिव पाई गई। इसके अलावा वसुंधरा निवासी 26 वर्षीय युवक को तीन चार दिन से बुखार, खांसी की शिकायत थी और जांच के बाद कोविड संक्रमण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपुरा सकलपुरा निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को गुर्दे संबंधी बीमारी का नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। रूटीन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विजयनगर निवासी 47 वर्षीय महिला जो नौकरी के लिए रोजाना दिल्ली से आना- जाना करती है।


उन्हें 26 मई को खांसी, जुकाम व बुखार की परेशानी के बाद निजी लैब में कोरोना जांच कराई। उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन चारों मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। निजी अस्पतालों को भी कोरोना मरीजों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed