{"_id":"6695af671d254d3113059984","slug":"five-girl-students-traveling-in-e-rickshaw-injured-in-collision-with-jeep-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-110431-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जीप की टक्कर से ई-रिक्शा \n\nमें सवार पांच छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जीप की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार पांच छात्राएं घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर लोहिया पार्क के सामने विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार जीप ने स्कूली बच्चों से भरी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा दो फुट उछलकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार पांच छात्राएं घायल हो गईं। ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल होने से बेहोश हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। जीप पर एस्कॉर्ट लिखा है और हूटर लगा है।
गणेशपुरी शालीमार गार्डन में रहने वाले गगन कुमार ने बताया कि बेटी मनीषा राजेंद्रनगर सेक्टर-3 स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में कक्षा-9 में पढ़ती हैं। ई-रिक्शा में बेटी के साथ स्वाति उर्फ श्रुति तिवारी (15) निवासी जनकपुरी शालीमार गार्डन, प्राची (16) निवासी शालीमार गार्डन, सिमरन (15) निवासी राजीव कॉलोनी और चेतना (14) निवासी शालीमार गार्डन और दो अन्य स्कूल के बच्चे भी आते हैं।
ई-रिक्शा सनथ प्रधान निवासी जनकपुरी साहिबाबाद चला रहे थे। सनथ प्रधान दोपहर करीब सवा दो बजे स्कूल से पांचों बच्चों को बैठाकर घर छोड़ने के लिए निकले थे। स्कूल से कुछ दूरी पर पहुंचते ही सामने से आ रहे जीप की ई-रिक्शा को टक्कर लग जाने से ई-रिक्शा पलट गया। आसपास के लोगों ने घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस क्रेन की मदद से जीप को था ने ले गई। वहीं लोगों ने जीप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
चालक के खिलाफ केस दर्ज
गगन ने जीप चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि लापरवाही से जीप चलाने और टक्कर मारने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। जीप दिल्ली के गोकुलपुरी में रहने वाले जाहिद के नाम है। पूर्व में यह जीप पशुपतिनाथ अखाड़ा के मंडलेश्वर की एस्कॉर्ट में चलती थी। चुनाव के कारण मंडलेश्वर के सरकारी गनर हट गए थे। इसके बाद से यह चालक के पास है।
किसी के हाथ तो किसी के सिर में लगी चोट
अस्पताल की डॉक्टर डीपी मिश्रा ने बताया कि मनीषा के दाहिने हाथ में फ्रेक्चर है। श्रुति के सिर और गर्दन, प्राची के सिर में चोट लगी है, सिमरन के मुंह से खून निकल रहा था, उसके चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में चोट लगी है। चेतना को गुम चोट लगी है। सनथ प्रधान के सिर, पैर, हाथ और कमर में चोट लगी है।