फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Firing on gangster after entering dairy, case against four

Ghaziabad News: डेयरी में घुसकर गैंगस्टर पर तबाड़तोड़ फायरिंग, चार पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Firing on gangster after entering dairy, case against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी के गांव नंगला मूसा में पुरानी रंजिश के कारण हमलावरों ने डेयरी में घुसकर गैंगस्टर राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। गैंगस्टर ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। गोली लगने से एक बकरी घायल हो गई। पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
वर्तमान में गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन निवासी राहुल उर्फ कालू मोदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पुलिस ने अभी उस पर व उसके दो साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। राहुल की पत्नी करिश्मा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनके पति राहुल निवाड़ी के गांव नंगला मूसा में पशुओं की डेयरी चलाते हैं। बीते रविवार शाम करीब सात बजे राहुल डेयरी पर थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते जलवीर पंडित अपने तीन साथियों के डेयरी में घुस गया और राहुल की जान लेने की नीयत सेे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। राहुल जान बचाने के लिए दीवार फांदकर भाग गया। एक गोली वहां बंधी बकरी को लगी। पुलिस ने भागे गैंगस्टर राहुल और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राहुल पहले जलवीर पंडित उर्फ जल्लू के लिए काम करता था। कुछ दिन बाद दोनाें अलग हो गए। पुलिस को दोनों गिरोह के बीच गैंगवार की आशंका सताने लगी। गैंगस्टर राहुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि करिश्मा की तहरीर पर दिल्ली की झिलमिल कॉलोनी निवासी अश्वनी उर्फ आशु चौहान व भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर निवासी दीपक उर्फ छोटू और जलवीर पंडित व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed