{"_id":"607572e39a26636d86025050","slug":"fire-on-the-top-floor-of-jaipuria-mall-at-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद : जयपुरिया मॉल की दूसरी मंजिल पर जिम में उद्धाटन से पहले लगी भीषण आग, माता की चौकी के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद : जयपुरिया मॉल की दूसरी मंजिल पर जिम में उद्धाटन से पहले लगी भीषण आग, माता की चौकी के दौरान हुआ हादसा
Tue, 13 Apr 2021 10:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 13 Apr 2021 10:53 PM IST
सार
इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं हैं।
विज्ञापन
जयपुरिया मॉल के टॉप फ्लोर पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले केइंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल में सेकेंड फ्लोर पर बने फंक्शनल फिटनेस जिम में उद्घाटन से पूर्व अचानक आग लग गई। इससे मॉल में अफरातफरी मच गई। लोग बाहर की ओर भागे। कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती गई।
सूचना पाकर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन लाखों का सामान जल गया।
इंदिरापुरम के शिप्रा सृष्टि में मनमीत सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने जयपुरिया मॉल के सेकेंड फ्लोर पर फंक्शनल फिटनेस के नाम से जिम खोला है। नवरात्रि के पहले दिन जिम का उद्घाटन था। इसको लेकर यहां पर माता की चौकी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
बगल में ही खाने की तैयारी चल रही थी। खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई जो पूरे हॉल में फैल गई। लोग सीढ़ियों के रास्ते भागकर मॉल से बाहर पहुंचे। सूचना पर एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा कई चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे। सीएफओ सुनील सिंह, एफएसओ साहिबाबाद योगेंद्र प्रसाद और एफएसओ वैशाली एसएन सिंह दमकल की चार गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। एफएसओ सुनील सिंह ने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

Trending Videos
आसपास लग गई भीड़
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान सीआईएसएफ रोड समेत आसपास लोग खड़े हो गए। दुकानदार भी बाहर आ गए। पुलिसकर्मियों ने सभी को वहां से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
समय से गैस के सिलिंडर निकाले वरना होता बड़ा हादसा
कार्यक्रम स्थल पर ही खाने का इंतजाम किया गया था। वहां पर गैस सिलिंडर, कॉफी की मशीन आदि भी रखी थी। दमकल कर्मी, पुलिस और कर्मचारियों ने गैस सिलिंडर को वहां से हटाया। यदि गैस सिलिंडर में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।