फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fire in moving car four people including innocent were scorched in Hapur

Hapur: चलती कार में लगी आग, मासूम समेत चार लोग झुलसे, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग

Tue, 08 Nov 2022 05:37 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

गांव देहरा मोहसिन अपने साथी नौशाद, अब्दुल अहमद रिहान व अपने बेटे उजेर को लेकर स्विफ्ट कार से गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव बदरखा में बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही कार धौलाना-पिलखुवा  मार्ग पर पास पहुंची तो कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

विज्ञापन
Fire in moving car four people including innocent were scorched in Hapur
कार में आग लगने के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कार सवार लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन कार में सवार मासूम समेत चार लोग झुलस गए। आग से झुलसे बच्चे सहित अन्य लोगों को उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन


गांव देहरा मोहसिन अपने साथी नौशाद, अब्दुल अहमद रिहान व अपने बेटे उजेर को लेकर स्विफ्ट कार से गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव बदरखा में बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही कार धौलाना-पिलखुवा  मार्ग पर पास पहुंची तो कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक लगी कि कार में सवार लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


सभी लोग जान बचाकर किसी तरह कार से उतर कर भाग गए। लेकिन मोहसिन का दो वर्षीय बेटा उजेर धूं-धूंकर जलती कार में ही रह गया। जिस पर युवक नौशाद ने जान पर खेलकर उजेर को कार से बाहर निकाला। घटना के होने पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अचानक तेजी से लगी आग से सभी लोग इसकी चपेट में आ गए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में आग से झुलसे समेत सभी लोग खतरे से बाहर हैं। चिकित्सक द्वारा उपचार दिया जा रहा है। जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed