{"_id":"594ff8ac4f1c1b58328b45d1","slug":"fire-department-issued-notice-to-eight-towers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निशमन विभाग ने आठ टावरों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निशमन विभाग ने आठ टावरों को दिया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
flats
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निशमन विभाग की जांच में कौशांबी के आठ टावरों में आग बुझाने के उपकरण सही नहीं पाए गए हैं। उपकरण खराब पाए जाने पर अग्निशमन विभाग ने सभी टावरों को नोटिस जारी कर दिया है।वैशाली फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि कौशांबी की सोसायटियों में अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान आठ टावरों में अग्निशमन उपकरण खराब मिले। अग्निशमन विभाग की तरफ से आठ टावरों को नोटिस भेजा गया है। 15 दिन के अंदर सभी टॉवरों में उपकरण सही कराने का निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अगर टॉवरों में उपकरण खराब मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले साल भी जांच के दौरान इन टावरों में अग्निमशन उपकरण खराब मिले थे। इस दौरान भी टॉवरों को नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद उपकरण सही नहीं कराए गए। उन्होंने बताया कि कौशांबी में जांच के बाद अब वैशाली, इंदिरापुरम और वसुंधरा की सोसायटियों में अग्निशमन उपकरणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
खराब उपकरण से आग बुझाने में होती है परेशानी
टावर में अग्निशमन उपकरण जैसे हाईड्रेट और कार्बन डाइऑक्साइड का सिलेंडर खराब होने से ऊपर की मंजिलों में आग लगने पर खतरा बढ़ जाता है। दमकल की गाड़ी पहुंचने तक छोटी आग विकराल रूप ले लेती है। वहीं जिन टावरों में उपकरण सही रहते हैं, वहां लोग खुद ही आग पर काबू पा लेते हैं।
इन टावरों को नोटिस
1- नीलगिरी टावर
2- कैलाश एवं त्रिशूल टावर
3- नीलकंठ टावर
4- गौमुख टावर
5- अरावली टावर
6- हिमगिरी टावर
7- गिरीनार टावर
8- रतनागिरी टावर