{"_id":"6aa58a1e68bf3815990bb10c","slug":"fire-caused-by-gas-cylinder-in-ghaziabad-15-year-old-girl-dies-from-burns-father-also-suffers-burns-while-tryi-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में गैस सिलेंडर में लगी आग: 15 वर्षीय किशोरी की झुलसने से हुई मौत, बेटी को बचाने में पिता भी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में गैस सिलेंडर में लगी आग: 15 वर्षीय किशोरी की झुलसने से हुई मौत, बेटी को बचाने में पिता भी झुलसे
Sat, 12 Sep 2026 10:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:53 PM IST
सार
कौशांबी थाना क्षेत्र के भौवापुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग में 15 वर्षीय किशोरी की झुलसने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए आग की चपेट में आए उसके पिता भी झुलस गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशांबी थाना क्षेत्र के भौवापुर गांव में शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग में 15 वर्षीय किशोरी की झुलसने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए आग की चपेट में आए उसके पिता भी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए कौशांबी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
एसीपी इंदिरापुरम के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब नौ बजे डायल-112 के माध्यम से भौवापुर में एक मकान में गैस सिलेंडर से आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर कौशांबी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि सुल्तानपुर निवासी गुड्डू महतो 45 पुत्र राजाराम करण चौथी मंजिल पर पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक 50 गज का मकान है और चार मंजिला बना हुआ है। चौथी मंजिल पर सिलेंडर पर ब्लास्ट हुआ है। तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लग गई। गली 8 फीट की है जिसके कारण फायर की गाड़ी अंदर नहीं आ सकीं।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े आठ बजे खाना बनाते समय अज्ञात कारणों से सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही गुड्डू, उनकी पत्नी और बेटा बालकनी में बाहर निकल आए, जबकि उनकी 15 वर्षीय बेटी आंचल कमरे में फंस गई। आग में वह गंभीर रूप से झुलस गई। बेटी को बचाने के लिए गुड्डू कमरे में पहुंचे और वह भी झुलस गए। दोनों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि किशोरी की मौत हुई है, जबकि उसके पिता खतरे से बाहर हैं। मामले में कौशांबी थाने में कार्रवाई की जा रही है।