फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in powerloom factory due to short circuit, goods worth lakhs burnt

Ghaziabad News: शॉर्ट सर्किट से पावरलूम फैक्टरी में लगी आग, लाखों का सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in powerloom factory due to short circuit, goods worth lakhs burnt
मुरादनगर। पुरानी गुड़ मंडी में एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी के अंदर रखा कपड़ा, सूती धागों के बोरे जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ममता वाली गली निवासी हार्दिक गोयल की पुरानी गुड़ मंडी में वैदिक फेब्रिक के नाम से पावरलूम की फैक्टरी है। जिसमें वह सूती कपड़े बनाने का काम करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक पावरलूम फैक्टरी में आग लग गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। फैक्टरी मालिक ने बताया कि लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया है। मोदीनगर के एफएसओ अमित कुमार ने बताया कि पुरानी गुड़ मंडी में पावरलूम फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर दो गाड़ी भेजी गईं। जिन्होंने मौके पर आग पर काबू पाया। बताया कि आग लगने का कारण संभवत बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की संभावना है। गुड़ मंडी में घनी आबाद होने के कारण पावरलूम फैक्टरी में आग लगने पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल की दो गाड़ियों ने तीस मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed