फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   fire broke out in an ink manufacturing factory in Modinagar

Ghaziabad Fire: स्याही बनाने की फैक्टरी में लगी आग, धमाके के साथ फटे ड्रम; लोगों ने बचाई जान

Mon, 11 Dec 2023 08:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदी नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदी नगर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 08:35 AM IST
सार

गाजियाबाद की मोदीनगर में एक स्याही बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने में ढाई घंटे का वक्त लग गया। माकों से लोग दहल गए। धमाके के बाद आसपास की फैक्टरियों से निकलकर लोग बाहर आ गए। धमाकों की गूंज से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
fire broke out in an ink manufacturing factory in Modinagar
मोदी नगर में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखैड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित छपाई के लिए स्याही बनाने की केमिकल फैक्टरी आनंद इंडस्ट्रीज में रविवार दोपहर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। मोदीनगर, वैशाली और कोतवाली की छह दमकल और साहिबाबाद से मंगाए गए फोम टेंडर की मदद से इसे बुझाया गया। आग पर काबू पाने में ढाई घंटे का वक्त लग गया। 

विज्ञापन

   
निवाड़ी निवासी गौरव त्यागी की सिखैड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आनंद इंडस्ट्रीज के नाम से प्रिंटिंग इंक बनाने के फैक्टरी है। फैक्टरी में लगभग 15 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार को छुट्टी के कारण फैक्टरी बंद थी। चौकीदार ताराचंद गार्ड रूम में था। रविवार दोपहर लगभग 12.30 बजे गौरव त्यागी के भाई भावेश त्यागी वहां पहुंचे तो उन्हें फैक्टरी के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा। 
विज्ञापन


उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। आग की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही आग विकराल हो चुकी थी। दमकल विभाग को पानी के अलावा फोम का इस्तेमाल करना पड़ा। एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्टरियों से लोगों को बाहर निकाल लिया गया। दमकलकर्मियों ने कड़े प्रयास के बाद लगभग तीन बजे आग को काबू किया। फैक्टरी परिसर के पीछे खाली प्लॉट में झाड़ियां हैं। बताया कि रविवार दोपहर किसी ने सूखी झाड़ियों में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की लपटें रोशनदान तक पहुंची और फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद गोदाम में रखे सामान और कैमिकल के ड्रम जलने लगे। फैक्टरी में आग लगने के दौरान वहां रखे कैमिकल के ड्रम तेज धमाके के साथ फटने लगे। धमाकों से लोग दहल गए। धमाके के बाद आसपास की फैक्टरियों से निकलकर लोग बाहर आ गए। धमाकों की गूंज से काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। 


फैक्टरी में नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त साधन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल होता है। मगर इसके बाद फैक्टरी में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे। फैक्टरी में केवल आग बुझाने वाले सिलेंडर ही मौजूद थे,जो आग पर काबू पाने के लिए नाकाफी थे। फैक्टरी संचालक के अनुसार फैक्टरी में कीमती सामान था। उन्होंने करीब दो करोड़ के नुकसान की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed