फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out in a four-storey house due to gas leakage in the cylinder

Ghaziabad: सिलिंडर में गैस लीकेज से चार मंजिल मकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Mon, 26 Feb 2024 11:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Feb 2024 11:34 PM IST
सार

आग लगने से दो बाइक और मकान में रखें लाखों के सामान जल गए। गनीमत रही की आग लगने के दौरान चार मंजिला मकान में कोई छोटा बच्चा नहीं था जबकि बड़े लोग तुरंत बाहर भाग गए।

विज्ञापन
Fire broke out in a four-storey house due to gas leakage in the cylinder
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहिबाबाद के गरिमा गार्डन की अशोक वाटिका में सोमवार शाम सिलिंडर में गैस लीकेज होने से चार मंजिला मकान में आग लग गई। आग की भीषण लपटें सभी फ्लोर पर फैल गईं। इस बीच बाइक और अन्य कीमती सामान जल गया। सूचना के बावजूद अग्निशमनकर्मी संकरी गलियों से मौके पर गाड़ी लेकर नहीं पहुंच सके। बाद में उन्होंने पड़ोस के सबमर्सिबल पंप से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


अशोक वाटिका की गली नंबर 7 में सलमान पुत्र रशीद परिवार के साथ चार मंजिल मकान में रहते हैं। मकान के भूतल पर उनका फ्लैट है जबकि अन्य तीन फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। सोमवार को सभी लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। शाम करीब 5:30 बजे अचानक मकान से धुआं निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेजी से अन्य फ्लोर पर फैल गईं। इससे सामान धूं धूं कर जलने लगा। बड़ी घटना होने की आशंका पर लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। 
विज्ञापन


साहिबाबाद अग्निशमन स्टेशन से दमकल कर्मी तुरंत दो गाड़ियां लेकर रवाना हुए लेकिन संकरी गली होने की वजह से वह सभी उपकरणों को छोड़कर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने पड़ोस के सबमर्सिबल पंप की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया जिसमें डेढ़ घंटे में आग को काबू कर लिया गया। दमकल कर्मियों के मुताबिक, आग लगने से दो बाइक और मकान में रखें लाखों के सामान जल गए। गनीमत रही की आग लगने के दौरान चार मंजिला मकान में कोई छोटा बच्चा नहीं था जबकि बड़े लोग तुरंत बाहर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि मकान में आग लगने के दौरान दमकल कर्मियों ने जान पर खेल कर चार गैस सिलिंडर बाहर निकाले जिसमें से एक सिलिंडर लीकेज से जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed