फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out due to fireworks to welcome Union Minister, loss of lakhs

Ghaziabad News: केंद्रीय मंत्री के स्वागत में हुई आतिशबाजी से लगी आग, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to fireworks to welcome Union Minister, loss of lakhs
बुलंदशहर। केंद्रीय मंत्री के स्वागत में की गई आतिशबाजी के चलते भूड़ चौराहा स्थित बुलंदशहर-मेरठ हाईवे स्थित एक क्रेन के सर्विस सेंटर में आग लग गई। सर्विस सेंटर में रखे स्क्रैप और टायर के साथ मौके पर खड़ी एक कार और स्कूटी में आग लग गई। दो कुत्तों की जलकर मौत हो गई। आग लगने से मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद खेल मंत्री का काफिला आगे रवाना हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल होने के लिए बुलंदशहर आए थे। करीब दस बजे जब उनका काफिला भूड़ चौराहे पर पहुंचा तो समर्थकों ने खेल मंत्री की गाड़ी को घेर लिया और फूल माला पहनाने के साथ आतिशबाजी करते हुए स्वागत किया। मां वैष्णो देवी क्रेन सर्विस के संचालक डंबर सिंह निवासी कुड़वल बनारस ने बताया कि करीब पांच मिनट तक हुई आतिशबाजी के चलते पास ही स्थित मां वैष्णो देवी क्रेन सर्विस सेंटर के कमरे पर रखी छप्पर में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगती देख लोगों में भगदड़ मच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ, लेकिन तब तक पास ही रखे टायरों के साथ स्क्रैप, क्रेन का इंजन, मोबाइल फोन, एक कार और एक स्कूटी ने भी आग पकड़ ली। इसके अलावा टायरों के पास बैठे दो कुत्तों की भी आग की चपेट में आकर मौत हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, तब तक दस लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

आग लगने के बाद मौके से भाग गए भाजपा कार्यकर्ता
केंद्रीय खेल मंत्री का स्वागत करने के लिए भूड़ चौराहे पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी के कारण जब क्रेन सर्विस सेंटर में आग लगी तो वहां से केंद्रीय मंत्री के काफिले को भी रवाना कर दिया गया और मौके से सभी कार्यकर्ता भाग गए। पीड़ित ने आग लगने के कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमकर उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, देखती रही पुलिस
निकाय चुनाव की घोषणा के चलते जिले में आचार संहिता लागू कर दी गई है, लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को नगर में जमकर आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा का पटका पहने मंत्री के स्वागत के लिए भूड़ चौराहे पर एकत्रित हुए तो पुलिस ने भी कार्रवाई करने के बजाए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई। इसके बाद भूड़ चौराहे से नगर के काला आम तक जुलूस के तौर पर वाहनों का काफिला साथ रहा और काला आम से डिप्टी गंज, काली नदी रोड होते हुए जहांगीराबाद के लिए निकल गया। जगह-जगह पर भाजपा कार्यकर्ता और निकाय चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी करने वाले दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ ताकत दिखाई, लेकिन पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। जबकि आचार संहिता के बाद भी नगर की सड़कों को भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर से पाट दिया था।

प्रथम दृष्टया आग लगने के कारण किसी व्यक्ति ने बीडी जलाकर फेंक देना आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय खेल मंत्री का नगर में कोई कार्यक्रम नहीं था। नगर क्षेत्र के बाहर ही उनका स्वागत किया गया था। - सुरेंद्रनाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed