{"_id":"6af2013564a560a1960bc273","slug":"fire-broke-out-at-a-warehouse-in-patel-nagar-2nd-ghaziabad-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पटेल नगर-दो में एक गोदाम में लगी आग, प्लाईवुड और गुद्दे जलकर हुए राख, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पटेल नगर-दो में एक गोदाम में लगी आग, प्लाईवुड और गुद्दे जलकर हुए राख, कोई हताहत नहीं
Mon, 09 Nov 2026 10:54 PM IST
Akash Dubey
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 09 Nov 2026 10:54 PM IST
सार
सोमवार रात पटेल नगर सेकंड स्थित वुडेन क्राफ्ट गोदाम में आग लग गई। प्लाईवुड, गद्दे सहित अन्य सामान जल गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह के नेतृत्व में दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटेल नगर सेकंड में सोमवार रात एक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में रखे प्लाईवुड, गद्दे और सोफे आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि पटेल नगर सेकंड स्थित सुशीला मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के पीछे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एफएसओ कोतवाली के नेतृत्व में तीन फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पटेल नगर सेकंड के ए-ब्लॉक स्थित प्लॉट नंबर ए-41 पर बने वुडेन क्राफ्ट के गोदाम में आग लगी हुई थी। गोदाम टीनशेड से बना था और उसमें प्लाईवुड व गद्दे रखे हुए थे। दमकलकर्मियों ने तुरंत एमएफई की मदद से होज पाइप फैलाकर पानी की बौछार शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद फायरकर्मी गोदाम के अंदर पहुंचे और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग को आसपास के मकानों तक फैलने से भी रोक लिया गया। फायर विभाग के मुताबिक, गोदाम मालिक अरविंद बंसल पुत्र राजकुमार बंसल मौके पर मौजूद नहीं थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट बताया गया है। हालांकि अभी टीम प्रमुख कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन