फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out at 70 places on Diwali night

Ghaziabad News: दिवाली की रात 70 जगह लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at 70 places on Diwali night
साहिबाबाबाद। वैशाली में फ्लैट में आग लग गई है...मोदीनगर में कूड़े के ढेर से लपटें उठ रही हैं... लोनी रोड पर चलती कार आग का गोला बन गई है... दिवाली की रात अग्निश्मन विभाग के फोन नंबरों पर इसी तरह सूचना आती रहीं। रातभर में 70 जगह आग लगी। दमकलकर्मी एक जगह आग बुझा नहीं पाते कि दूसरे स्थान से सूचना आ जाती। 140 कर्मचारी रातभर इधर से उधर दौड़ते रहे। आग बुझाने में 200 टैंकर पानी खर्च हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात सबसे ज्यादा आग लगने की सूचना वैशाली फायर स्टेशन पर आईं। इनकी संख्या 21 रही। कोतवाली क्षेत्र में 17, साहिबाबाद में 14 और लोनी में जगह आग लगी। इंदिरापुरम और मोदीनगर से भी आग लगने की सूचनाएं मिलीं। 90 फीसदी से ज्यादा स्थानों पर आग लगने की वजह पटाखों की चिंगारी रही। कई जगह बिजली के शार्ट सर्किट से भी आग लगी। इंदिरापुरम के कृष्णा विस्टा अपार्टमेंट के पास पार्क और राजेंद्रनगर इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाट में जलता हुआ पटाखा गिरने से आग लग गई। कई जगह कबाड़ के गोदाम में पटाखे की चिंगारी से आग लगी।
विज्ञापन

-चार फ्लैट में लगी आग... पांच लोगों को निकाला-
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में चार फ्लैट, दो दुकान और एक कार में आग लगी। फ्लैट में पांच लोग फंस गए थे। दमकलकर्मियों ने उन्हें निकाला। आग की चपेट में आए फ्लैट में से एक नोएडा के एमिटी काॅलेज के प्रोफेसर रजनीश शुक्ला, एक दरोगा रफीक चौहान, एक धन सिंह शाही और एक सोहन सिंह का है। दुकानें योगेश त्यागी और उनके परिवार की हैं। आग बड़ी तेजी से फैल रही थी। इसे देखते हुए आसपास के फ्लैट भी खाली कराई गई। आग के डर से लोग फ्लैट की बालकनी में खड़े होकर मदद के लिए चीख रहे थे। आग बुझाने में छह दमकल लगीं। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। एहतियात के तौर पर आसपास के फ्लैट खाली कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कार बनी आग को गोला, चार लोग बचे-
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे लोनी फायर स्टेशन को सूचना मिली कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग लोनी रोड पर शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास कार में आग लग गई। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वाहन स्वामी तनिष्क जैन ने बताया कि वह नोएडा से अपने घर बलराम नगर के लिए वापस आ रहे थे। गाड़ी में मौजूद सभी चार लोग पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। समय रहते गाड़ी रोककर उससे बाहर निकल गए थे। इसके अलावा शास्त्रीनगर में सड़क पर खड़ी कार में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed