फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire broke out at 23 places on Diwali due to firecrackers, short circuit and lamps

Ghaziabad News: दिवाली पर पटाखे, शाॅर्ट सर्किट और दीये से 23 जगह लगी आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out at 23 places on Diwali due to firecrackers, short circuit and lamps
साहिबाबाद। दिवाली की रात शहर में पटाखे, शाॅर्ट सर्किट व दीये से 23 जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। देर रात खोड़ा में वर्मा नर्सिंग होम के बराबर में कबाड़ गोदाम में आग लग गई। वहीं, इंदिरापुरम में रॉयल मार्केट की तीन दुकानें और राजनगर एक्सटेंशन के एक फ्लैट के मंदिर में आग लगने की सूचना मिली थी। अग्निशमन कर्मियों ने गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि किसी जगह जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि खोड़ा में प्लॉट के अंदर गत्ते और पेपर एकत्रित करके रखे थे। रात 12:15 बजे आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगी थी। बराबर में नर्सिंग होम के अंदर मरीज भर्ती थे। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। वैशाली फायर स्टेशन से सूचना पर तत्काल दो गाड़ियों को टीम के साथ भेजा गया। दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। उसके बाद घंटाघर कोतवाली से भी गाड़ी मंगाकर करीब डेढ़ घंटे में आग बुझा दी गई। सीएफओ का कहना है कि इंदिरापुरम की रॉयल मार्कट में तीन दुकानें बंद पड़ी थी। उनमें आग की सूचना पर टीम ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। आग शाॅर्ट सर्किट से लगना मान रहे हैं। वैशाली फायर स्टेशन पर सबसे ज्यादा आग की छह सूचना, मोदीनगर में चार, साहिबाबाद स्टेशन पर दो और घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में एक सूचना पर टीम पहुंची थी जबकि अन्य दस सूचनाओं पर लोगों ने टीम के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया था। टीम को रास्ते से ही फायर स्टेशन लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed