फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in transformer; power restored after three hours.

Ghaziabad News: ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, तीन घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in transformer; power restored after three hours.
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फाल्ट की सूचना पर जेई और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने देर रात तक मरम्मत का काम किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बिजली निगम ने रात लगभग एक बजे ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने बताया कि रात करीब एक बजे ट्रांसफॉर्मर ठीक कर बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी गई। इसके बाद बुधवार सुबह भी स्थिति खराब रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी सतीश भारद्वाज ने बताया कि बारिश से लाइन में फॉल्ट से सुबह 11 बजे से तीन बजे आपूर्ति ठप रही। वहीं बुधवार को हुई बारिश के दौरान हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से टीएचए के कई इलाकों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में बुधवार को सुबह से ही बिजली ट्रिपिंग का सिलसिला शुरु हो गया। इंदिरापुरम ज्ञान खंड तीन निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे अचानक बिजली गुल हो गई और एक घंटे बाद आई। इसके बाद सुबह 10 बजे से बारिश शुरु होने पर दोबारा गुल हो गई। वहीं, भोपुरा निवासी विकास ने बताया कि बारिश में बिजली ट्रिपिंग कि समस्या अधिक हुई। सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। इसके बाद 12 बजे से तीन बजे तक का लंबा कट लगा। करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही और शाम पांच बजे के करीब में आपूर्ति सामान्य हुई। इसके अलावा इंदिरापुरम के ज्ञान खंड एक में सुबह सात बजे से 11 बजे तक, न्याय खंड एक में 10 बजे से दो बजे तक बिजली गुल रही। निवासी जितेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बारिश के दौरान हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट हुआ था। ऊर्जा निगम जोन तीन मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कई इलाकों में फॉल्ट हुए थे। बारिश में मरम्मत करा आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed