फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out in room under suspicious circumstances Ghaziabad elderly woman dies

Ghaziabad: संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में लगी आग, बुजुर्ग महिला की मौत, अकेले कमरे में रहती थी

Fri, 03 Apr 2026 11:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Apr 2026 11:24 PM IST
सार

बलराज नगर कॉलोनी में संदिग्ध आग से 65 वर्षीय पुष्पा की मौत हो गई। परिवार ने बीड़ी से कपड़ों में आग लगने की आशंका जताई है। पुष्पा बीमार थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
Fire breaks out in room under suspicious circumstances Ghaziabad elderly woman dies
बुजुर्ग की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

बलराज नगर कॉलोनी स्थित घर के अंदर कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से बुजुर्ग महिला पुष्पा(65) की मौत हो गई। आग लगने पर परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। परिवार के लोगों ने संभावना जताई है कि पुष्पा बीड़ी पीने की आदी थी। बीड़ी कपड़ों में लगने से आग लगी है। पुष्पा बीमार रहती थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन


सोनू निवासी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराज नगर कॉलोनी में भाई गंगा राम, पत्नी दीपू, दो बेटे, तीन बेटियां और 65 वर्षीय मां पुष्पा के साथ रहते हैं। वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोनू और बड़ा बेटा कंपनी के काम के चलते बेंगलोर गए थे। उन्होंने बताया कि उनके 50 गज के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। उनके मामा सुभाष ने पुलिस को बताया कि मकान के निर्माण कार्य के चलते परिवार के लोग पड़ोस के मकान में किराए पर चले गए थे। एक कमरे में सोनू की पत्नी बच्चों के साथ रहती थी, जबकि पास के खाली पड़े कमरे में मां पुष्पा सोती थी। पुत्रवधू रात करीब एक बजे बच्चों के साथ कमरे में सोने गई थी। करीब ढाई बजे पुष्पा के कमरे से धुआं निकलता देखा। 
विज्ञापन


वह शोर मचाते हुए कमरे में पहुंची तो देखा कि कमरे में आग लगी हुई थी। पुत्रवधू ने बच्चों के साथ पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया और मामले की जानकारी उन्हें दी। सूचना पाकर वह घर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। उन्होंने बताया कि बहन पुष्पा को बीड़ी पीने की आदत थी। जिस कमरे में वह सोती थी उसमें कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था। संभावना है कि कपड़ों में बीड़ी से आग लग गई। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि वृद्धा बीमार थी। वह बिना सहारे के नहीं चल सकती थी, और बीड़ी पीने की आदी थी। परिजनों ने रात में बीड़ी जलाने के बाद आग लगने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed