फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR will be lodged for bringing two wheelers on Delhi Meerut Expressway and Eastern Peripheral

Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और इस्टर्न पेरिफेरल पर दोपहिया वाहन लाने पर होगी एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged for bringing two wheelers on Delhi Meerut Expressway and Eastern Peripheral
गाजियाबाद। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंभीर सिंह ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर संचालित टोल बूथ पर प्रवेश करने वाले दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद कराया जाए और उल्लंंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इसके अलावा एनएचएआई को आदेश दिया गया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आईपीएम कट के पास वाहनों के निकलने के लिए कम से कम दो लेन बनाई जाए। इसके लिए थर्ड पार्टी से ऑडिट कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। समीक्षा बैठक में एनएचएआई के स्वामित्व वाले ब्लैक स्पॉट जिसमें मणीपाल हॉस्पिटल, सुंदरदीप कॉलेज से सद्भावना कट, कौशिक ढाबा और उद्योग कुंज की टोल पर सड़क सुरक्षा संबंधित कार्य पूर्ण कराने थे। इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार को 15 दिन पहले ही वर्क ऑर्डर दे दिया गया है जल्द ही रेलिंग लगाने का कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-62 पर बने बस स्टॉप पर रुकने वाली बसों को व्यवस्थित तरीके से एक ही लेन में लगवाया जाए जिससे यातायात प्रभावित ना हो।
विज्ञापन

बैठक में एनसीआरटीसी के एक भी अधिकारी के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई गई और अगले समीक्षा बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये। उन्होंने आदेश दिया कि गैर कानूनी ई-रिक्शा निर्माताओं के खिलाफ आरटीओ, राज्य कर विभाग और पुलिस विभाग की समिति बनाकर सूचना प्रसारित किये जाने के बाद अवैध ई-रिक्शा निर्माण पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि ट्रॉमा सेंटर पर प्रतिदिन रेफर और उपचार किये गये मरीजों के नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाये। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed