फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR lodged against 200 unidentified people who blocked the road

Ghaziabad News: सड़क जाम करने वाले 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 200 unidentified people who blocked the road
गाजियाबाद। जीटी रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के बाद कालकागढ़ी चौक पर जाम लगाने वाले 200 अज्ञात महिला और पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किराना मंडी चौकी पुलिस कमल देव ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि उपनिरीक्षक कमल देव के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार प्रियांशु और शिवा की मौत हो गई। जबकि उनके तीसरे साथी साहिल की हालत गंभीर है और दिल्ली स्थित तेगबहादुर अस्पताल में उपचार जारी है। आरोप है कि मृतकों के परिजनों ने गाडियों में शव रखकर सड़क पर खड़ी कर दी और कालकागढ़ी चौक पर जाम लगा दिया। राहगीरों ने अभद्रता की गई, डंडें मारे गए। इससे भयभीत व्यापारी दुकान बंद करके चले गए और सड़क पर भय का माहौल व्याप्त हो गया। डीसीपी ने बताया कि 200 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल साहिल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


.......

कार में इंजीनियर बेटे के साथ था चालक पिता

पकड़े गए आरोपी कार चालक प्रदीप सोलंकी निवासी मालीवाड़ा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह शहर की एक कंपनी में मैनेजर है। बृहस्पतिवार की शाम को वह ड्यूटी करने के बाद नोएडा में अपने इंजीनियर बेटे व उसके दो अन्य साथियों को लेकर घर लौट रहा था। चौधरी मोड़ से बाइक सवार तीनों युवक तेज गति से रमतेराम कट से होते हुए निकले और उनकी कार से टकरा गए। जिसके बाद वह कार छोड़कर नोएडा भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed