फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR against four people including mother and daughter for fraud of Rs 6 lakh

Ghaziabad News: छह लाख की धोखाधड़ी के आरोप में मां-बेटी समेत चार पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
FIR against four people including mother and daughter for fraud of Rs 6 lakh
खोड़ा। आदर्श नगर कॉलोनी निवासी आलोक कुमार चौहान ने दिल्ली निवासी मां-बेटी समेत चार लोगों पर छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीतमपुरा निवासी सुषमा मल्होत्रा, उनकी बेटी ईशा मल्होत्रा और रिश्तेदार जीवांशु समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला वर्ष 2025 का है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सुषमा मल्होत्रा का एक फ्लैट इंदिरापुरम ज्ञानखंड दो स्थित सोसायटी में है। प्रॉपर्टी डीलर संतलाल के माध्यम से महिला ने फ्लैट बिक्री के लिए उनसे बात की थी। 12 दिसंबर 2025 को समझौता पत्र बना और महिला को छह लाख रुपये का भुगतान किया गया। बकाया रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि तीन बार तारीख मिलने के बाद भी महिला रजिस्ट्री के लिए नहीं पहुंची। उन्होंने सुषमा की बेटी ईशा मल्होत्रा से बात की तो उसने 30 फीसदी रकम का पहले भुगतान करने को कहा। विरोध करते हुए उन्होंने 6 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर डराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी फ्रॉड सेल की जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चारों आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed