फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   FIR against AOA President over video of young woman sitting in society park.

Ghaziabad News: सोसायटी पार्क में बैठी युवती की बनाई वीडियो, एओए अध्यक्ष पर प्राथमिकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
FIR against AOA President over video of young woman sitting in society park.
- सोसायटी पार्क में सहपाठी के साथ बैठी युवती का सुपरवाइजर ने बनाया वीडियो
विज्ञापन

- एओए अध्यक्ष को वीडियो भेजी, युवती के पिता ने आपत्ति जताते हुए दर्ज कराया मामला

माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित एक सोसायटी के एओए अध्यक्ष और सुरक्षा सुरपरवाइजर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सुपरवाइजर ने सोसायटी पार्क में बैठी युवती का वीडियो बनाकर एओए अध्यक्ष को भेजा। इसके बाद उसी वीडियो को युवती के पिता से शिकायत करते हुए मानसिक उत्पीड़न किया। पुलिस ने चार अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


थानाक्षेत्र स्थित सोसायटी निवासी व्यक्ति ने दर्ज मामले में बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी तीन अगस्त को अपने सहपाठी के साथ सोसायटी के पार्क में बैठकर बात कर रही थी। सोसायटी के सुरक्षा सुपरवाइजर ने बेटी की बिना अनुमति उसकी वीडियो बनाई और सोसायटी के एओए अध्यक्ष को भेज दी। आरोप है कि एओए अध्यक्ष ने उन्हें फोन करके वीडियो के बारे में बताया और बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का प्रयास किया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। पूछताछ और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed