{"_id":"683af9521724df113a0d1e44","slug":"fine-of-31-thousand-imposed-on-those-who-did-stunts-with-car-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कार से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस के लगा हाथ, कट गया इतने हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस के लगा हाथ, कट गया इतने हजार का चालान
Sat, 31 May 2025 06:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 31 May 2025 06:13 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले के खुर्जा शहर से एक खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लड़के कार की खिड़की पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कार से स्टंट पड़ा भारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र में कार से स्टंट करने वाले चालकों पर पुलिस ने 31 हजार रुपये का चालान लगाया। साथ ही चारा लोगों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई। अभी एक कार की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के पहासू रोड की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसमें तीन कार में सवार लोग मार्ग पर तेज रफ्तार में स्टंट करते जा रहे थे। इससे कार चालक अपने साथ दूसरे वाहन चालकों को भी खतरे में डार हरे थे।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ खुर्जा विकास प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कारों के नंबर की जांच की गई। इसमें दो कारों को कब्जे में ले लिया गया है, जिन पर 31 हजार रुपये का चालान लगाया गया। इसके अलावा चार लोगों पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन