{"_id":"68ae13ec968d7daca70f65b4","slug":"fight-between-two-parties-for-not-giving-helmet-video-goes-viral-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-9147-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हेलमेट न देने पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हेलमेट न देने पर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
अर्थला में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। स्रोत वीडियो ग्रेब
साहिबाबाद। अर्थला निवासी मॉल कर्मचारी राहुल और क्षेत्र में ही चाट का ठेला लगाने वाले अनुज और सचिन के बीच 25 अगस्त की देर रात मारपीट हो गई। झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। मामले में रुपयों के विवाद को लेकर गाली गलौज और दुकान पर रखा हेलमेट वापस न करने की बात पर मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों पर शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की है।
शॉपिंग मॉल कर्मचारी राहुल के पिता संजय ने बताया कि चाट की दुकान लगाने वाले अनुज और सचिन से कुछ दिन पहले उनके बेटे ने अपना मोबाइल बंधक रख 12 हजार रुपये उधार लिए थे। 15 दिन में राहुल ने उन्हें ब्याज समेत 14 हजार रुपये लौटा दिए। इसके बाद भी दोनों ने मोबाइल वापस नहीं किया। सोमवार की रात जब राहुल ड्यूटी से घर लौट रहा था तब चाट विक्रेता ने पांच हजार रुपये और मिलने पर मोबाइल देने की बात कही। विरोध करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और दोनों ने राहुल से मारपीट कर डाली। बताया कि उनके बेटे ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई लेकिन पुलिस ने राहुल पर ही कार्रवाई कर दी। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि झगड़ा दुकान पर लगे हेलमेट को वापस न करने को लेकर हुआ था। रुपयों के लेनदेन के मामले में दोनों पक्ष पहले ही समझौता कर चुके हैं। थाने में भी तीनों आपस में लड़ने-झगड़ने पर उतारू थे। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई थी। किसी एक पक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई है।