फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fetal sex test game exposed at eight places in 30 days

Ghaziabad News: 30 दिन में आठ स्थानों पर भ्रूण लिंग परीक्षण खेल का हुआ खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fetal sex test game exposed at eight places in 30 days
गाजियाबाद। पिछले पांच साल में लोनी क्षेत्र भ्रूण लिंग परीक्षण का गढ़ बना हुआ है। तंग गलियों में पोर्टेबल मशीन से अप्रशिक्षित लोग गर्भ में बेटी बताकर गर्भपात कराने का कारण बन रहे हैं। गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच कराने के लिए लोनी में हरियाणा, दिल्ली के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, बागपत और हापुड़ जिले की महिलाएं पहुंच रही हैं। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने छह ऐसी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो पेट में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच कराने के लिए आई थीं।
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट तो दूर, सोनोलॉजिस्ट भी नहीं होते हैं
पांच साल में स्वास्थ्य विभाग ने 37 केंद्रों पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनमें से लोनी में सिर्फ दो रेडियोलॉजिस्ट पकड़े गए थे, इसके अलावा अन्य 35 आरोपी इंटर और बीए पास थे। कई ऐसे भी आरोपी हैं जो जेल से छूटने के बाद पोर्टेबल मशीन खरीद कर जांच शुरू कर देते हैं। वह जांच करने के लिए प्रतिदिन अपना ठिकाना भी बदलते रहते हैं। इस कारण से उन्हें ट्रेस करना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्रद्धा यादव का कहना है कि भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए पुरुषों से अधिक महिलाएं जिम्मेदार होती हैं। अगर महिलाएं दृढ़ संकल्प ले लें तो पुरुष जबरदस्ती जांच के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। हर चीज में तेजी से बदलाव आया है, लेकिन रूढि़वादी मानसिकता में अभी बदलाव नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. चरन सिंह का कहना है कि रेडियोलॉजिस्ट एमबीबीएस करने के बाद डिप्लोमा और एमडी होते हैं, जबकि सोनोलॉजिस्ट मान्यता प्राप्त नहीं होते हैं। हालांकि हाल ही में शासन ने प्रदेश के सात मेडिकल कालेजों में छह महीने का प्रशिक्षण लेने वाले के नाम से अल्ट्रासाउंड मशीन पंजीकरण कराने का आदेश दिया है, लेकिन अभी तक जिले में कोई सोनोलॉजिस्ट पंजीकृत नहीं हैं।



मई में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
31 मई : लोनी में लिंग परीक्षण करते हुए शाहदरा निवासी कपिल, देवेंद्र और सुमित्रा को गिरफ्तार किया गया। सुमित्रा के घर में लिंग भ्रूण परीक्षण किया जाता था।
27 मई : महरौली में छापा मारकर किया गिरफ्तार
17 मई : घिटौरा के प्रधान नर्सिंग होम में पोर्टेबल मशीन से जांच होती थी। सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
16 मई : गनौली गांव में छापा मारकर अवैध नर्सिंग होम किया सील
14 मई : लोनी में छापा मारकर दो लोगों को किया गिरफ्तार
13 मई : नंदग्राम में दो गिरफ्तार
12 मई : लोनी के बलराम नगर में बिना रेडियोलॉजिस्ट अल्ट्रासाउंड जांच करने पर मशीन सील
नौ मई: लोनी में छापा मारकर दो गिरफ्तार


वर्ष 2022 में हरियाणा टीम की कार्रवाई
27 मई : महरौली में छापा, दो गिरफ्तार
09 मई : लोनी में छापा मारकर एक व्यक्ति को मौके से किया गिरफ्तार
11 मार्च : नंदग्राम से तीन गिरफ्तार



वर्ष 2021 में हरियाणा टीम की कार्रवाई
एक अगस्त : पंचवटी में टेंट हाउस से दो गिरफ्तार
13 जून : लोनी में लैब सील
01 अप्रैल : संजय नगर में सीएमओ कार्यालय के पास दो गिरफ्तार
15 फरवरी : लोनी में दो गिरफ्तार
05 जनवरी: कविनगर के रजापुर में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed