फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Female teacher on scooter crushed under truck wheels; dies on the spot.

Ghaziabad News: ट्रक के पहिये तले कुचली स्कूटी सवार शिक्षिका, मौके पर मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Female teacher on scooter crushed under truck wheels; dies on the spot.
-राजनगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चक्कर के पास मंगलवार की सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन


-ट्रक की साइड लगने से सड़क पर गिरी थी शिक्षिका, आरोपी चालक गिरफ्तार





गाजियाबाद। घर से स्कूल के लिए निकली स्कूटी सवार शिक्षिका को मंगलवार सुबह राजनगर एक्सटेंशन में ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक की साइड लगने से स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी और शिक्षिका भी ट्रक के पिछले पहिये के पास जा गिरीं। इससे पहिया उनके सिर को कुचलते हुए निकल गया और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

चार्म्स कैसल सोसायटी निवासी अमृता गुप्ता (35) पत्नी वरुण गुप्ता दिल्ली के दुर्गापुरी स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में शिक्षिका थीं। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह स्कूटी से स्कूल के लिए निकली थीं। रोटरी गोल चक्कर के पास ओरम बैंक्वेट हॉल के सामने पहुंचने पर ट्रक की साइड लगने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। वह सड़क पर जा गिरीं और ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पवन कुमार निवासी शिकारपुर, बुलंदशहर के रूप में हुई। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


----

मोबाइल हाथ में, एक हाथ से नहीं संभली स्कूटी

एसीपी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में अमृता के हाथ में मोबाइल दिखाई दे रहा है। ट्रक की साइड लगने के बाद वह एक हाथ से स्कूटी को नियंत्रित नहीं कर सकीं। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले पहिये के पास गिर गईं। आसपास के लोग जब तक शोर मचाकर चालक को रोकते, तब तक पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर चुका था। हादसा इतना भीषण था कि हेलमेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed