UP: आधी रात महिला की खुली आंख, पति अपने कपड़े उतार बेटी को मोबाइल पर दिखा रहा था अश्लील वीडियो, विरोध पर पीटा
महिला ने पुलिस को बताया है कि रात्रि करीब पौने एक बजे अचानक आंख खुली तो देखा उसका पति अपनी सात साल की बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहा और अपने कपड़े भी उतार रखे हैं।
विस्तार
गाजियाबाद के मुरादनगर में मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर पिता द्वारा अपनी सात साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का मामला मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।
एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 23 मार्च की रात वह अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात्रि करीब पौने एक बजे अचानक आंख खुली तो देखा महिला का पति अपनी सात साल की बेटी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहा और अपने कपड़े भी उतार रखे हैं।
पढ़ें- प्रेमी के प्यार में अंधी मां: दो बच्चों को छोड़ आशिक से की शादी... बिलखते रह गए मासूम, पति ने करवाई रस्में
यह देख महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। बुधवार को महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसीपी का कहना है कि बच्ची का मेडिकल कराया जायेगा।
संबंधित वीडियो-
पढ़ें- Delhi Weather News: मार्च में ही सूरज ने दिखाए तेवर, 14 साल में सबसे गर्म दिन रहा 26 मार्च, पढ़ें पूर्वानुमान