फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Father and sons cheated Rs 7 lakh in the name of selling plot

Ghaziabad News: प्लॉट बेचने के नाम पर पिता-पुत्रों ने की सात लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Father and sons cheated Rs 7 lakh in the name of selling plot
गाजियाबाद। मधुबन बापू धाम क्षेत्र में बेटों ने खरीददार को प्लॉट का बैनामा कर दिया और पिता ने कब्जा देने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पिता और उनके दो पुत्रों व एजेंट सहित पांच आरोपियों को नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से ग्राम खीरजपुर जनपद बिजनौर निवासी इमलेश देवी पत्नी कुंवरपाल सिंह हाल निवासी आदित्य ग्रीन सिटी दुहाई ने बताया कि उन्हें और उनके भाई मनोज को एक प्लॉट खरीदना था। इसके लिए नवीन यादव और उसके भाई राहुल यादव निवासी न्यू आर्य नगर तथा मयंक बसंल ने ग्राम मोरटा में प्लाट दिखाया। प्लाॅट नवीन यादव के नाम था। सात लाख रुपये का पूर्ण भुगतान कर प्लॉट का बैनामा करा लिया गया। बताया कि प्लॉट लेते ही उसकी चाहरदीवारी भी करा दी गई। करीब चार माह बाद जब इमलेश देवी प्लॉट पर मकान बनाने के उद्देश्य से पहुंची तो प्लॉट की चहारदीवारी टूटी मिली।
विज्ञापन

कुंवरपाल यादव नाम के व्यक्ति ने बताया कि प्लॉट उनका है और वह किसी भी सूरत में प्लॉट पर कब्जा नहीं देंगे। विक्रेता नवीन यादव से वार्ता की गई तो पता चला कि कुंवरपाल उनका पिता है। जिसके बाद विजय कुमार निवासी मोरटा, नवीन यादव, राहुल यादव और कुंवरपाल यादव निवासी न्यू आर्य नगर ने प्लॉट पर कब्जा देने से साफ इंकार कर दिया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता इमलेश देवी ने पिता-पुत्रों सहित पांच लोगों को नामजद तथा 15-20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed