{"_id":"6a9b23a07537a645cb027166","slug":"father-and-son-injured-after-being-hit-by-a-truck-father-loses-a-leg-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-969493-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, पिता का पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, पिता का पैर कटा
विज्ञापन
मसूरी। मसूरी क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और पिता का पैर कुचल दिया। इससे उनका पैर काटना पड़ा। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। महरौली में रहने वाले नवाब सिंह वाल्मिकी ने मसूरी थाने में ट्रक नंबर के आधार पर केस दर्ज कराया है।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नवाब सिंह वाल्मिकी के मुताबिक दो सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उनका भाई इंद्रजीत अपने बेटे विकास के साथ रामा अस्पताल में मरीज को खाना देकर लौट रहे थे। जब वह मसूरी में अहसान होटल के पास पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ट्रक के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाल-बाल जान बची। जिला अस्पताल से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। इंद्रजीत के पैर को ट्रक ने कुचल दिया था तो उनका दायां पैर काटना पड़ा। वहीं, विकास के काफी चोट आई है और उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर तीन सितंबर को आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।