फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmer's thumb cut off in land dispute

Ghaziabad News: जमीन के विवाद में काटा किसान का अंगूठा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer's thumb cut off in land dispute
मोदीनगर। निवाड़ी के कुन्हैड़ा गांव में जमीनी विवाद में गांव के ही नरेंद्र ने किसान अमित कुमार पर कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ का अंगूठा कट गया। पुलिस ने महिला समेत एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कुन्हैड़ा गांव निवासी ललित कुमार ने बताया कि कुछ नरेंद्र जमीनी विवाद के कारण उनसे रंजिश रखते हैं और आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं। रविवार को उनका भाई अमित ट्रैक्टर ट्राली से सेंटर पर गन्ना डालने जा रहा था। तभी नरेंद्र, उसकी पत्नी कृष्णा व दोनों पुत्र सोनू और गौरव उसके साथ गाली गलौज करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसके बाद आरोपियों ने लौटते समय अमित को घेरकर उसकी पिटाई कर दी और उस पर कुल्हाड़ी व बलकटी से हमला कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1) सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed