फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers should follow social distance while purchasing fertilizer and seeds

खाद—बीज खरीदते समय किसान करें सोशल डिस्टेंस का पालन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers should follow social distance while purchasing fertilizer and seeds
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिला कृषि विभाग ने किसानों से खाद और बीज खरीदते समय किसानों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है। ऐसा कोरोना संक्रमण को ग्रामीण क्षेत्र में फैलने से रोकने के लिए किया गया है। जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस समय खरीब की फसल का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से सभी निजी और राजकीय बिक्री केंद्रों को खोलने की छूट दी गई है। इसके लिए किसी भी दुकानदार को या किसान को पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि खाद के खरीदने और बेचने के दौरान दुकानदार को और किसान को सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराना जरूरी है। अगर किसी भी दुकान पर लोगों की भीड़ एक साथ पाई जाती है तो दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसान कहने के बाद भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करता है तो ऐसे किसानों को दुकानदार सामान न दें। उन्होंने बताया कि दुकानदार अगर किसानों से अभद्रता करता है या फिर और किसी तरह की शिकायत किसान को है तो उसकी शिकातय सीधे हैल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। सभी दुकानों के बाहर दुकानदार को हेल्पलाइन नंबर चस्पा करना अनिवार्य होगा। अगर दुकान के बाहर नंबर चस्पा नहीं किया जाता है तो इसका दुकानदार को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed