{"_id":"6a97337682e095975105bf86","slug":"farmers-receive-support-from-other-villages-people-arrive-at-the-protest-site-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23387-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किसानों को मिला दूसरे गांवों का समर्थन,धरने पर पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किसानों को मिला दूसरे गांवों का समर्थन,धरने पर पहुंचे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कनावनी गांव के किसानों का धरना मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। रविवार को हुई महापंचायत के बाद मंगलवार को पड़ोसी गांवों के किसान भी धरना स्थल पर पहुंचे और समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जायज मांगों की लड़ाई में वे कनावनी के किसानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। जरूरत पड़ने पर आंदोलन में पूरी तरह शामिल होने का आश्वासन भी दिया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने मांगों पर अभी तक गंभीरता से विचार नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठोस निर्णय और न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि अब यह संघर्ष केवल कनावनी तक सीमित नहीं, बल्कि किसानों के हक और अधिकार की लड़ाई समूचे जिले और प्रदेश तक फैलेगी। इस दौरान महेंद्र नागर, कबूल सिंह नागर, श्रीचंद नागर, श्रीपाल नागर व कैलाश नागर समेत बड़ी संख्या में अन्य किसान मौजूद रहे।