{"_id":"5ff98584c7c7cb3bd40625ab","slug":"farmers-protest-live-updates-9-january-many-celebrities-swara-bhaskar-harbhajan-man-and-others-to-reach-tikri-border-singhu-ghazipur-tikri-chilla-and-other-border-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली बॉर्डर पर एक किसान ने खाया जहर, टिकरी बॉर्डर पर स्वरा-हरभजन मान समेत कई सितारे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली बॉर्डर पर एक किसान ने खाया जहर, टिकरी बॉर्डर पर स्वरा-हरभजन मान समेत कई सितारे मौजूद
Sat, 09 Jan 2021 07:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:58 PM IST
सार
ठंड, बारिश, गंदगी जैसी तमाम समस्याओं के बाद भी कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का आंदोलन आज 45वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आठवें दौर की बातचीत के बाद भी किसानों की समस्या का कोई हल नहीं निकल सका है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी बात नहीं सुनती हम आंदोलन खत्म नहीं करेंगे और सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे, जिन धाराओं में समस्या है उनमें बदलाव किया जा सकता है। इस बीच किसान अपना आंदोलन तेज करने की बात कर रहे हैं। वहीं किसानों को हर वर्ग से समर्थन मिल रहा है आज टिकरी बॉर्डर हरभजन मान, रबि शेरगिल, स्वरा भास्कर, जैजी बैंस, कंवर ग्रेवाल, आर्य बब्बर, हर्फ चीमा, गुरप्रीत सैनी, जस बाजवा, नूर चहल, गुरशबद कुलार और मदारा म्यूजिक जैसे कलाकार प्रस्तुति देकर किसानों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने 15 जनवरी को देशभर में राज्यपालों के आवास के बाहर प्रदर्शन करने का एलान किया है। पढ़ेें दिनभर के अपडेट्स.....
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचा डेढ़ साल का सुखराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंडली बॉर्डर पर एक किसान ने खाया जहर
कुंडली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे सोनीपत के अमरिंदर सिंह नामक एक किसान ने आज शाम को धरनास्थल पर ही जहर खा लिया। अमरिंदर को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
स्वरा बोलीं- मेरा खेती से नाता नहीं लेकिन रोटी से है, इसलिए यहां आई हूं
स्वरा ने कहा जायज बात है कि मैं किसान नहीं हूं, खेती-किसानी से नाता नहीं है लेकिन मेरा रोटी से नाता है और इसलिए मैं इस आंदोलन में आई हूं। उन्होंने कहा कि किसान नहीं होंगे तो कुछ नहीं होगा। जो भी खाना खाता है उसका इस आंदोलन से नाता है। किसानों ने कृषि कानून की बहुत अच्छी व्याख्या की है। सरकार को इनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा दिन ही नहीं आना चाहिए था कि किसान इस तरह सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन को मजबूर हों।
कांग्रेस 15 को करेगी पूरे देश में राज्यपाल के आवासों के बाहर प्रदर्शन
कांग्रेस 15 जनवरी को पूरे देश में सभी राज्यपाल के आवास के बाहर कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेगीः सूत्र
टिकरी बॉर्डर पर 'आर्टिस्ट फॉर फार्मर्स' कार्यक्रम का आयोजन
दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। आज टिकरी बॉर्डर पर कई कलाकार मिलकर एक कॉन्सर्ट का आयोजन कर रहे हैं जिससे वह किसानों का हौसला बढ़ा सकें। आज टिकरी बॉर्डर हरभजन मान, रबि शेरगिल, स्वरा भास्कर, जैजी बैंस, कंवर ग्रेवाल, आर्य बब्बर, हर्फ चीमा, गुरप्रीत सैनी, जस बाजवा, नूर चहल, गुरशबद कुलार और मदारा म्यूजिक जैसे कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। इसकी जानकारी स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए भी दी है।

TODAYYYYY! #ArtistsForFarmers at the Sanyukt Kisaan Morcha main stage, Tikri Border Protest site.. Concert for a cause.. pahuncho yaaron! 💜 pic.twitter.com/VvPwqs1bW2
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 9, 2021