फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmers movement Rakesh Tikait said BJP government is ignoring farmers tractor journey will be done with discipline

किसान आंदोलन: राकेश टिकैत बोले- भाजपा सरकार कर रही किसानों की अनदेखी, अनुशासन के साथ होगी ट्रैक्टर यात्रा

Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भौराकलां/मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, भौराकलां/मुजफ्फरनगर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 22 Jun 2021 12:13 AM IST
सार

सिसौली के किसान भवन में आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठन किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers movement Rakesh Tikait said BJP government is ignoring farmers tractor journey will be done with discipline
राकेश टिकैत - फोटो : ANI

विस्तार

सिसौली में सोमवार को भाकियू मुख्यालय पर हुई पंचायत में सहारनपुर से 24 जून से शुरू होने वाली किसान ट्रैक्टर यात्रा की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई गई। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर यात्रा अनुशासन के साथ होगी। ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचकर समाप्त होगी।

विज्ञापन

  
सिसौली के किसान भवन में आयोजित पंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठन किसानों की जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसान ताकतवर सरकार के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार किसानों को छेड़ने का नतीजा जानती है। सभी राज्यों के किसानों की अलग-अलग समस्याएं हैं। गन्ने की समस्या से सभी त्रस्त हैं। प्रदेशों में गन्ने के भाव में असमानता है।
विज्ञापन


नरेश टिकैत ने कहा कि बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। गरीब मजदूरों पर भी बिजली की दरों की मार पड़ी है। उत्तर प्रदेश के मुकाबले हरियाणा में बिजली के रेट कम हैं। उन्होंने कहा जीएसटी लागू करने के बाद भी दरों में असमानता नहीं होनी चाहिए। डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। 97 प्रतिशत किसान ट्रैक्टरों में डीजल इस्तेमाल कर खेती करते हैं। सरकार एक लीटर डीजल पर 40 से 45 रुपये टैक्स वसूल रही है। उन्होंने सरकार से किसानों को डीजल पर सब्सिडी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ने लूट मचा रखी है। किसानों ने सरकार को बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था। सरकार की कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा के चुनाव हैं। सरकार को किसानों की ताकत दिख रही है। किसान मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 24 जून से सहारनपुर से शुरू होने वाली ट्रैक्टर यात्रा में जिले के किसान मंसूरपुर मे शामिल होंगे। सिवाया टोल प्लाजा पर रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह रवाना होकर आंदोलन स्थल गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। सभी किसान ट्रैक्टरों पर झंडे लगाकर अनुशासन के साथ चलेंगे। किसानों के अनुशासन के कारण ही भाकियू लंबे समय से किसानों की लड़ाई लड़ रही है। 


पंचायत को युवा नेता गौरव टिकैत, भाकियू जिला अध्यक्ष धीरज लाटियान ने भी संबोधित किया। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर मलखान सिंह, संचालन मास्टर ओमपाल सिंह ने किया। पंचायत में विशाल जागर, देवेंद्र मुखिया, ओमकार काला, अमित बालियान, चांदबीर सिंह, अंकित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed