{"_id":"687544f3f3af274eca0d4344","slug":"farmers-got-angry-against-toll-workers-and-created-ruckus-for-three-hours-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-677151-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टोलकर्मियों के खिलाफ भड़के किसान, तीन घंटे तक किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टोलकर्मियों के खिलाफ भड़के किसान, तीन घंटे तक किया हंगामा
विज्ञापन
डासना।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के टोल पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने धरना दिया। किसानों ने टोलकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। किसानों ने टोल प्रबंधक को ज्ञापन दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया।
बड़ी तादाद में टोल पर पहुंचे किसानों ने कहा कि टोल और सड़क किसानों की जमीन में है। इसके बावजूद उनसे अभद्रता की जा रही है। टोल कंपनी और उसके अधिकारी किसानों को कमजोर समझ रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि आगे किसी भी किसान से अभद्रता की गई तो उग्र आंदोलन होगा। टोल आम जनता के लिए भी फ्री करा दिया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट संजय चौहान, सुनील सिंह, जितेंद्र सिरोही, बंटी सिंह लोधी, कुलदीप शर्मा, प्रेम सुंदर शर्मा आदि मौजूद रहे।