{"_id":"61bab1d00f2c7125ce5b4249","slug":"farmers-evacuated-ghazipur-border-after-4-months-rudrapur-satpal-will-have-food-will-travel-700-kilometers-by-bicycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: चार माह बाद अन्न ग्रहण करेंगे रुद्रपुर के सतपाल, साइकिल से तय करेंगे 700 किमी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: चार माह बाद अन्न ग्रहण करेंगे रुद्रपुर के सतपाल, साइकिल से तय करेंगे 700 किमी का सफर
Thu, 16 Dec 2021 09:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:07 AM IST
सार
सतपाल सिंह ठुकराल ने बताया कि वह 225 किलोमीटर साइकिल चलाकर यूपी गेट स्थित आंदोलन में पहुंचे थे। साइकिल पर ही अपने एक बैग में कपड़े लेकर वह रह रहे थे।
विज्ञापन
किसान सतपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के यूपी गेट पर 383 दिन किसान आंदोलन में युवाओं का जोश और जज्बे के साथ हर दूर-दूर से आए किसानों का संकल्प भी देखने को मिला। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर सिटी के रहने वाले किसान सतपाल सिंह ठुकराल आंदोलन में शामिल हुए तो किसानों का कष्ट देख 10 माह पहले चप्पल पहनना छोड़ दिया और चार माह पूर्व अन्न का त्याग कर दिया।
विज्ञापन
अब किसानों की मांगें पूरी होने के बाद वह साइकिल से शीशगंज गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि यहां से अमृतसर गुरुद्वारा होते हुए वह रुद्रपुर पहुंचेंगे। इसके बाद अन्न ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
सतपाल सिंह ठुकराल ने बताया कि वह 225 किलोमीटर साइकिल चलाकर यूपी गेट स्थित आंदोलन में पहुंचे थे। साइकिल पर ही अपने एक बैग में कपड़े लेकर वह रह रहे थे। किसानों के कष्ट और शहादत देख उन्होंने किसानों की मांगें पूरी नहीं होने तक अन्न नहीं ग्रहण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस रोटी को सरकार महंगा करने की तैयारी कर रही थी, उन्होंने वह पहले ही छोड़ दी थी। वह 10 माह से सर्दी-गर्मी में नंगे पैर रहते थे। अब संकल्प पूरा होने पर वह चप्पल पहनना और अन्न खाना शुरू करेंगे।