{"_id":"68e7ef7d8be5b1789808a53c","slug":"farmer-falls-victim-to-cyber-fraudsters-duped-of-rs-10-lakh-in-the-name-of-trading-app-ghaziabad-news-c-133-1-bul1007-141863-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: साइबर ठगों का शिकार हुआ किसान, ट्रेडिंग एप के नाम पर 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: साइबर ठगों का शिकार हुआ किसान, ट्रेडिंग एप के नाम पर 10 लाख की ठगी
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर ठगों ने अब नया तरीका अपनाते हुए सिकंदराबाद क्षेत्र के एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया है। दुल्हैरा गांव निवासी एक किसान को व्हाट्सएप पर एक फर्जी ट्रेडिंग एप का लिंक भेजकर उसे डाउनलोड कराया और फिर उस पर ट्रेडिंग शुरू कराई। जब तक किसान को ठगी का एहसास हुआ, तब तक उसके तीन अलग-अलग बैंक खातों से दस लाख रुपये उड़ाए जा चुके थे। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदराबाद के दुल्हैरा गांव निवासी शशिभूषण यादव ने थाना साइबर क्राइम में दी तहरीर में बताया कि वह एक साइबर गिरोह के झांसे में फस गए। ठगों ने उनसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क साधा और उन्हें एक ट्रेडिंग एप का लिंक भेजा। ठगों के बहकावे में आकर उन्होंने एप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें फर्जी ट्रेडिंग करने के लिए प्रेरित किया। शुरुआत में छोटे-छोटे फायदे दिखाकर ठगों ने उनका विश्वास जीता और उन्हें बड़ी रकम लगाने के लिए उकसाया।
शशिभूषण यादव ने अपने तीन अलग-अलग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार जब तक शशिभूषण यादव को यह पता चला कि वह एक बड़े धोखा का शिकार हो रहे हैं, तब तक ठग उनके खातों से करीब दस लाख रुपये की मोटी रकम हड़प चुके थे। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम की मदद ली जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।