फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Farmer commits suicide by jumping in front of a train; body gets stuck in the engine.

Ghaziabad News: किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, इंजन में फंसा शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide by jumping in front of a train; body gets stuck in the engine.

विज्ञापन
मोदीनगर। सीकरी खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह एक किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शव इंजन में फंसने से मेरठ से दिल्ली जा रही शालीमार एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। आरपीएफ और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इंजन से निकाला, तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी 42 वर्षीय एस कुमार शर्मा के रूप में हुई। वह पेशे से किसान थे और पत्नी रेखा शर्मा, 16 वर्षीय बेटी कनिष्का, दो अन्य बेटियों तानिया, कम्मो और पांच वर्षीय बेटे सार्थक के साथ गांव में रहते थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार को एस कुमार की मां का श्राद्ध था। श्राद्ध कार्यक्रम के बाद वह किसी जरूरी काम की बात कहकर स्कूटी लेकर घर से मोदीनगर के लिए निकले थे। सीकरी खुर्द रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्होंने स्कूटी खड़ी की और ट्रैक पर गाजियाबाद की ओर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 9.50 बजे मेरठ से दिल्ली जा रही शालीमार एक्सप्रेस आई तो उन्होंने उसके आगे कूदकर जान दे दी। टक्कर से शव इंजन में फंस गया, जिससे ट्रेन वहीं रुक गई। लोको पायलट ने तुरंत मोदीनगर स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। सूचना पर आरपीएफ और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
तलाशी में पुलिस को जेब से कटा हुआ आधार कार्ड, पैन कार्ड और क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन मिला। आधार कार्ड के जरिये पहचान कर ग्राम प्रधान को सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार किसान ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed