फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members created a ruckus at the police station over the filing of a murder report.

Ghaziabad News: हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Family members created a ruckus at the police station over the filing of a murder report.
भोजपुर थाने पर जमा राहुल के परिजन। संवाद - फोटो : 1
मोदीनगर। भोजपुर में बुधवार रात हुई युवक राहुल शर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने राहुल के दोस्तों पर नकदी छीनने का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को भोजपुर थाने पर हंगामा किया। एसएचओ ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

भोजपुर निवासी सतपाल शर्मा परिजनों और ग्रामीणों के साथ शुक्रवार दोपहर भोजपुर थाने पहुंचे। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सतपाल शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र राहुल शर्मा बुधवार रात करीब 9 बजे घर आ रहा था। रास्ते में उसके दोस्त मिल गए उन्होंने राहुल शर्मा को शराब पिलाई। आरोपी एक दोस्त को छोड़ने मोदीनगर चले गए। वहां से लौटते समय आरोपियों ने राहुल से नकदी छीनने की कोशिश की। राहुल ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिटाई कर उसे घायल कर दिया। राहुल को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया जहां बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed