फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Family members accuse police of stalling on registering a report regarding the accident.

Ghaziabad News: हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए परिजनों ने लगाया पुलिस पर टरकाने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Family members accuse police of stalling on registering a report regarding the accident.
- खोड़ा थाना क्षेत्र में डीएमई पर हादसे में युवती की हुई थी मौत, मंगेतर हुआ था घायल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
खोड़ा। डीएमई पर हुए 27 अगस्त को हुए सड़क हादसे में युवती की मौत और मंगेतर के घायल होने के मामले में बुधवार को तीन दिन बाद खोड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन तक खोड़ा थाना पुलिस उन्हें हादसे स्थल का सीमा विवाद बताकर टरकाती रही। अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घायल शिवम निवासी पहाड़गंज दिल्ली के पिता धर्मवीर का आरोप है कि घटना की परिस्थितियां अब तक स्पष्ट नहीं है। उन्हें आशंका है कि शिवम के साथ कोई अनहोनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने 31 अगस्त को खोड़ा थाने में प्रार्थनापत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की, लेकिन पुलिस ने उन्हें नोएडा का बताया। वहीं, बेटे का एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि शिवम 26 अगस्त की शाम करीब छह से साढ़े छह बजे घर से बाहर निकला था। अगले दिन 27 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे उन्हें जानकारी मिली कि शिवम खोड़ा थानाक्षेत्र में फुटओवर ब्रिज के पास दुर्घटना का शिकार हो गया है। घटना के बाद शिवम का मोबाइल भी उसके पास नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुरुआत में मामला नोएडा इलाके का लग रहा था। अब जांच में साफ हो गया है कि हादसा खोड़ा क्षेत्र में ही हुआ है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश के लिए डीएमई पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed