फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Extortion amount of Rs 5 lakh demanded in the name of work

Ghaziabad News: काम करने के नाम पर मांगी पांच लाख की रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Extortion amount of Rs 5 lakh demanded in the name of work
गाजियाबाद। जमीन पर काम करने के बदले में पांच लाख की रंगदारी मांगने और फायरिंग करके दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। मामले में प्रताप विहार के रहने वाले आकाश शर्मा ने देशराज, मुंदराज, अमित, सुनील, उदयवीर, गनी समेत 10 अज्ञात के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आकाश शर्मा का कहना है कि उन्होंने व्यवसाय करने के लिए अशोक वाडिया, अनिल वाडिया, सरदार राजेंद्र सिंह, तरसेम चंद्र, यशपाल और बीना रानी से जमीन किराए पर ली थी। एक अक्तूबर 2023 से उनके पक्ष में किरायानामा है। 19 अक्तूबर 2023 को वह अपने पिता के साथ जमीन में काम करा रहे थे। इसी दौरान कुछ गाडिय़ों में देशराज, मुंदराज, अमित, सुनील, उदयवीर, गनी कुछ लोगों के साथ हथियार लेकर आए और धमकी देने लगे। आरोप है कि उन्होंने उनके व उनके पिता के साथ गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया और फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी। जमीन पर काम करने के बदले में उन्होंने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांगी। रकम न देने पर काम न करने देने तथा हत्या करने की धमकी दी। आरोप है कि पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed