फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   expose

नामी स्पॉर्ट्स कंपनी के नकली माल की बिक्री का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
expose
नामी स्पोर्ट्स कंपनी के नकली माल की बिक्री का भंडाफोड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में नामी स्पोर्ट्स कंपनी के नकली माल की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपनी योनेक्स के डुप्लीकेट बैडमिंटन मिलने के बाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुकान से मिले 75 नकली बैडमिंटन सीज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक योनेक्स कंपनी के अधिकारियों को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नगर कोतवाली क्षेत्र में उनकी कंपनी का लोगो लगाकर नकली माल बेचा जा रहा है। कंपनी की एक टीम डेरा डालकर पिछले कुछ दिनों से रेकी कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि रमतेराम रोड स्थित एक दुकान पर कंपनी का नकली माल बिक रहा है। टीम ने पुलिस को साथ लेकर छापामारी की तो वहां 75 नकली बैडमिंटन मिले।
विज्ञापन

कॉपी राइट एक्ट का मुकदमा दर्ज
नगर कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि कंपनी की टीम की तरफ से मोहम्मद शाहिद ने तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी दुकानदार गुरजीत सिंह पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नकली बैडमिंटन रैकेट को कब्जों में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में धड़ल्ले से बिक रहे डुप्लीकेट प्रोडक्ट
पूर्व में हुई कार्रवाई की बात करें तो मेरठ में नामी कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बेचने के मामले बेतहाशा सामने आए थे। ताबड़तोड़ छापामारी होने के चलते फर्जीवाड़े से जुड़े लोगों ने अपना काम मेरठ से गाजियाबाद शिफ्ट कर लिया। हाल ही में मोदीनगर में योनेक्स कंपनी के नकली माल की ऑनलाइन बिक्री का मामला सामने आया था और अब गाजियाबाद शहर में नकली माल पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed