फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Expiry dates must now be displayed on sweets; 18 teams formed for inspections.

Ghaziabad News: अब मिठाई की बतानी होगी एक्सपायरी डेट, जांच के लिए बनी 18 टीमें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Expiry dates must now be displayed on sweets; 18 teams formed for inspections.

विज्ञापन
गाजियाबाद। अब मिठाई बेचने वालों को हर मिठाई की एक्सपायरी डेट बतानी होगी। 15 अक्तूबर से यह नियम सभी प्रतिष्ठानों के लिए अनिवार्य होगा। अनुपालन पर नजर रखने के लिए जिले में 18 टीमें बनाई गई हैं, जो दुकानदारों को जागरूक करने के साथ जांच भी करेंगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरेश मिश्र ने बताया कि खराब मिठाई की बिक्री रोकने के लिए शासन से यह आदेश आया है। इस साल गाजियाबाद में असुरक्षित श्रेणी में आए 80 सैंपलों में से 90 प्रतिशत रंग के कारण फेल हुए हैं। कई में प्रतिबंधित रंग मिला था, तो कई में मानक से अधिक रंग का इस्तेमाल किया गया। मानक के अनुसार 10 किलो मिठाई में एक ग्राम रंग मिलाया जा सकता है। रंग वाली मिठाइयों पर विशेष नजर रखी जा रही है और अधिक से अधिक सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दूध उत्पाद कारखानों पर नजर शासन की रिपोर्ट में सामने आया है कि दूध के पाश्चुरीकरण और ठंडा करने में एथिलीन ग्लाइकॉल या डाई एथिलीन ग्लाइकॉल जैसे रसायनों का प्रयोग किया गया है। यदि यह रसायन उत्पाद में मिल जाए तो सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कारखानों की जांच की जा रही है। पहले भी रसायन का प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed