फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ex-airman's wife cheated of Rs 16.75 lakh

Ghaziabad News: पूर्व वायु सैनिक की पत्नी से ठगे 16.75 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ex-airman's wife cheated of Rs 16.75 lakh
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित न्यू करहेड़ा कॉलोनी निवासी पूर्व वायु सैनिक पीएस तोमर की पत्नी ऊषा तोमर ने करहेड़ा निवासी देवेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। देवेंद्र पर करहेड़ा स्थित प्लाट का सौदा कर उनसे 16.75 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद रजिस्ट्री करने और रकम वापस करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


ऊषा तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवेंद्र सिंह ने उनसे करहेड़ा स्थित प्लॉट का सौदा किया था। बयाने के तौर पर चार लाख रुपये लिए। इसके बाद अलग-अलग समय पर कुल 16.75 लाख रुपये का भुगतान करा लिया। यह पूरा भुगतान कोरोना काल से पहले ही करा लिया। इसके बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। आरोप है कि अब देवेंद्र न तो रकम वापस कर रहा है और न ही रजिस्ट्री कर रहे हैं। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed