{"_id":"606ae7ca4398fe68376e4de2","slug":"even-on-the-last-day-of-nomination-the-sp-could-not-decide-on-four-wards-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के आखिरी दिन भी चार वार्ड पर सपा तय नहीं कर पाई प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के आखिरी दिन भी चार वार्ड पर सपा तय नहीं कर पाई प्रत्याशी
Mon, 05 Apr 2021 04:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रविवार को पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया में सपा चार वार्डों से प्रत्याशियों को समर्थन तय नहीं कर सकी। दिन भर मंथन के बाद पार्टी पदाधिकारी ने इन वार्ड को खाली छोड़ दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि नामांकन अधिक होने से समर्थन को लेकर विकट स्थिति बनी।
समाजवादी पार्टी ने रविवार को वार्ड नंबर-2 से पूजा, वार्ड नंबर-3 से सोनवीर और वार्ड नंबर-5 से पंकज भारद्वाज को समर्थन की घोषणा की। इससे पहले पार्टी नेताओं ने सात वार्डों में पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। वार्ड नंबर-8, 9, 11, 12 पर सपा द्वारा समर्थन किसी को नही दिया गया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक का दौर चला।
बताया जा रहा है कि इन चारों वार्ड में नामांकन के बाद सपा के पास समर्थन के लिए तीन से चार दावेदार तक थे। ऐसे में पदाधिकारियों ने देर रात तक सभी से बातचीत की। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि चारों वार्डों पर लगातार मंथन किया गया। सभी से बात की गई है। फिलहाल किसी को समर्थन नहीं दिया गया है।