फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Entrepreneurs' allegation: Breaking drains to spend budget

उद्यमियों का आरोप: बजट खपाने के लिए तोड़कर बना रहे नालियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' allegation: Breaking drains to spend budget
ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा की ओर से तोड़ी जा रही नालियां। स्रोत : उद्यमी - फोटो : खैराबाद थाने में गिरफ्तार फायरिंग के आरोपी।
गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने यूपीसीडा के अधिकारियों पर बजट खपाने के लिए बेवजह नालियों को तोड़कर बनवाने का आरोप लगाया है। कई उद्यमियों ने आईजीआरएस के माध्यम से सीईओ और मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच कराने की मांग की है। उद्यमियों का कहना है कि नालियों का यह निर्माण यूपीसीडा के अधिकारी और ठेकेदार के गठजोड़ से करीब 33 करोड़ रुपये का बजट ठिकाने के लिए किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आईआईटी दिल्ली से इस प्रोजेक्ट को पास कराया गया है।
विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में अगस्त 2025 से सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें नालियों के निर्माण कार्य पर कुल 32.82 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है। निर्माण कार्य के लिए अगस्त 2026 के पहले सप्ताह तक का समय निर्धारित किया गया है। इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ एमएसएमई के अरुण गुप्ता का कहना है कि नालियां जो अब बनाई जा रही हैं, उनकी गहराई पूर्व में निर्मित नालियों से काफी कम है। इसके बाद कई स्थानों पर नालियां बिल्कुल ठीक हैं। ऐसे स्थानों की नालियों को बेवजह से ही तोड़ा जा रहा है। वर्तमान में बनाई जा रही नालियों की गहराई सिर्फ एक फीट कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व में निर्मित नालियों की गहराई ही चार फीट तक थी। इस संबंध में यूपीसीडा के अधिकरियों का कहना है कि नालियां सड़कों से पानी की निकासी के लिए हैं। वहीं, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले दूषित जल के लिए सीवर का कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी आरएस कालसी का कहना है कि ट्रॉनिक सिटी एरिया में सीमैक्स कंपनी की ओर से करीब आठ वर्ष से सीवर से संबंधित कार्य कराया जा रहा है, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है। जरा सी बरसात होते ही नालियां इकाइयों के दूषित जल और बरसात के पानी से ओवरफ्लो होने लगती हैं। आधे से ज्यादा बजट खर्च हो चुका है। कई स्थानों पर नालियों का निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है, लेकिन अब तक नालियां नालों से कनेक्ट नहीं हो पाई हैं।



वरिष्ठ प्रबंधक यूपीसीडा नवीन जैन ने बताया कि आईआईटी दिल्ली से इस प्रोजेेक्ट की रिपोर्ट पास कराई गई है। इसी आधार पर क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed