{"_id":"581f69074f1c1b5310b37504","slug":"enhanced-sense-of-patriotism-spiritual-fair-to-be-held-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति की भावना बढ़ाने को आयोजित होगा अध्यात्मिक मेला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति की भावना बढ़ाने को आयोजित होगा अध्यात्मिक मेला
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
पद्मश्री मालिनी अवस्थी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं में भारतीय जीवन मूल्यों के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति की भावना जगाने के लिए शहर में विशाल अध्यात्मिक और सेवा मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में प्रदेश भर से सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न सेवा कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रविवार को कविनगर रामलीला ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
देशभर में मेला आयोजित करने वाले और मेला समिति के समन्वय गुणवंत कोठारी और मेला समिति के अध्यक्ष पीएन अरोड़ा ने बताया कि कविनगर रामलीला ग्राउंड में 17 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला लगाया जा रहा है। मेला सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले दिन के मेले में मुख्य अतिथि के रूप में जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और मुख्य वक्ता के रूप में आरएसएस के सह सरकार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा हर दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें गंगा-गौ- वृक्ष पूजा, कन्या वंदन, मातृ सम्मेलन, मातृ पितृ वंदन, परमवीर वंदन सामाजिक समरसता सम्मेलन आदि होंगे। मेला समिति के उपाध्यक्ष ललित जायसवाल और संयोजक विजय गोयल ने बताया कि मेले में 110 संस्थाएं भाग लेंगी और 150 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।
मेले का मुख्य आकर्षण 11 नवंबर को 15-20 हजार बच्चों द्वारा सामूहिक वंदे मातरम् का गान होगा जिसमें प्रसिद्ध गायक विक्रम हाजरा मौजूद रहेंगे। इसके अलावा 19 नवंबर को प्रसिद्ध लोग गायिका मालिनी अवस्थी का लोक संगीत का कार्यक्रम मुख्य रहेगा। इसके अलावा रोजाना मेले में विभिन्न संत और सामाजसेवी मौजूद रहेंगे।