{"_id":"6859a156a49d6d1e780f8347","slug":"engineering-student-beaten-up-outside-college-four-booked-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6580-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंजीनियरिंग के छात्र से कॉलेज के बाहर मारपीट, चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंजीनियरिंग के छात्र से कॉलेज के बाहर मारपीट, चार पर मुकदमा
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में संचालित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र नई दिल्ली के पश्चिमी सागरपुर निवासी तेजस शर्मा से कॉलेज के ही चार छात्रों ने मारपीट की। मारपीट में तेजस गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद 17 जून को रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था। घायल के पिता गौरव शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज के ही छात्र नमन बिष्ट, तुषार शर्मा, उत्कर्ष और अक्षत के खिलाफ 22 जून की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में गौरव शर्मा ने बताया कि 17 जून को उनका बेटा तेजस कॉलेज के पास ही ठेले पर खाना खा रहा था। तभी एक काली कार आकर उसके पास रुकी और उसमें से चार लड़के नीचे उतरे। चारों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सभी ने मिलकर तेजस के साथ मारपीट की। तेजस के मुंह से खून निकलता देख चारों आरोपी हत्या की धमकी देकर वहां से भाग गए। बताया कि किसी तरह ऑटो रिक्शा से तेजस घर तक पहुंचा। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि चारों युवक बेटे के साथ ही इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के ही छात्र हैं। पूर्व में भी सभी तेजस से रुपये मांगकर परेशान कर चुके हैं। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शुरुआती बातचीत में मामला रुपयों के लेनदेन को लेकर होने का दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है।