{"_id":"65b1924c62bc1c65c7084d55","slug":"engineer-cheated-for-rs-50-lakh-on-the-pretext-of-buying-and-selling-crypto-currency-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-105958-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंजीनियर से क्रिप्टो करंसी खरीदने बेचने के बहाने ठग लिए 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंजीनियर से क्रिप्टो करंसी खरीदने बेचने के बहाने ठग लिए 50 लाख
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र में एक साफ्टवेयर इंजीनियर को एप के माध्यम से जीवन साथी चुनना महंगा पड़ गया। आरोप है कि एक युवती ने इंजीनियर को क्रिप्टो करेंसी की खरीद और बिक्री में मुनाफे का सपना दिखाकर 50 लाख रुपये ठग लिए। बाद में उन्होंने निवेश की रकम और क्रिप्टो करेंसी का मुनाफा मांगा तो युवती ने अकाउंट और फोन बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि कौशांबी के कैलाश टावर में रहने वाले एक साफ्टवेयर इंजीनियर का परिवार शादी के लिए युवती की तलाश कर रहा था। इंजीनियर ने शादी डॉट कॉम पर अपनी डिटेल और फोटो के साथ आवेदन किया था। वहां से जानकारी लेकर एक युवती ने उनसे संपर्क किया। फोन पर दोनों की बातचीत में एक दूसरे की खासियत समेत महत्वपूर्ण जानकारी साझा हो गयी। कुछ दिनों तक दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत और एक दूसरे की पसंद-नापसंद पर भी चर्चा हुई। कुछ दिनों तक यह सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। जब इंजीनियर को युवती पर विश्वास हो गया तो उसका फायदा उठाकर ठगी की योजना बनाई।
आरोप है कि युवती ने क्रिप्टो करंसी में मुनाफा कमाने की बात कहकर उन्हें कई तरह की योजना बताई। बातचीत में युवती ने शादी के बाद अपना और इंजीनियर का भविष्य अच्छा होने का सपना दिखाया। युवती ने योजना के तहत उन्हें एक लिंक भेजा और क्रिप्टो करेंसी की जानकारी लेकर निवेश करने के लिए कहा। आरोप यह भी है कि युवती ने इस बहाने उनसे चार-पांच खातों में 15.50 लाख, चार लाख, 19.50 लाख और 10 लाख रुपये जमा करा लिए। कई दिन बाद जब इंजीनियर ने मुनाफा मांगने के लिए युवती से बात की तो वह बातों को घोलमोल करने लगी। जांच कराने पर पता चला कि एप के माध्यम से जो युवती उनकी मंगेतर बनकर बातचीत कर रही थी वे असल में ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य था। उन्होंने बाद में साइबर सेल को शिकायत देकर खाता सीज करने की मांग की।
विज्ञापन
एप से युवती के अकाउंट की डिटेल मांगी गई है। इस तरह ठगी करने वाले वाले पुराने गिरोह की भी कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - स्वतंत्र कुमार सिंह, एसीपी इंदिरापुरम