{"_id":"681faae96c4daffa4b01c8df","slug":"energy-corporation-increased-the-load-of-electricity-connections-of-35386-consumers-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-631339-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऊर्जा निगम ने 35386 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऊर्जा निगम ने 35386 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाया
विज्ञापन
अनुराग श्रीवास्तव
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम ने जनपद के तीनों जोन में 35386 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया है। इसके चलते बिल में एक से दो हजार तक का अंतर आ रहा है। बढ़े हुए बिल को लेकर उपभोक्ता ऊर्जा निगम के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इन उपभोक्ताओं के मीटर में तीन महीने से बिजली की अधिक मांग आने पर ऊर्जा निगम ने लोड बढ़ाया है।
जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां हर महीने बिजली का लोड बढ़ा आ रहा था, इसलिए कनेक्शन के भार को बढ़ा दिया गया है। जोन एक में 3500, जोन दो में 24886, और जोन तीन में सात हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन को लोड बढ़ा दिया गया है। जांच के दौरान पता चला की उपभोक्ताओं ने एक से दो किलोवॉट तक का बिजली कनेक्शन ले रखा है, लेकिन उनके यहां बिजली की खपत ज्यादा है। इसकी वजह से क्षेत्र में ऊर्जा निगम के उपकरणों पर भी अधिक दबाव पड़ रहा था। इसके लिए सर्वे कराया गया, जिसके यहां दो महीने से अधिक लोड बढ़ा हुआ मिला, उनके बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया गया।
दरअसल, शहर में दस लाख से अधिक घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें अधिकतर के कनेक्शन एक से दो किलोवॉट तक हैं, लेकिन इनके यहां लोड अधिक आ रहा था। इसको देखते हुए ऊर्जा निगम इनके लोड को बढ़ा दिया। इन उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम की ओर से पहले पत्र भेजकर लोड बढ़वाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसके बाद भी लोड नहीं बढ़वाने पर ऊर्जा निगम ने खुद ही उनके कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया।
विज्ञापन
- घरेलू कनेक्शन पर कर रहे थे व्यावसायिक उपयोग-
जोन एक के अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों की माने तो जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाया गया है। उनमें से अधिकतर के यहां घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। ऊर्जा निगम की ओर से उनसे लोड बढ़वाने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने लोड नहीं बढ़ावाया, जिसके बाद ऊर्जा निगम की ओर से लोड बढ़ा दिया गया है।
-45 हजार किलोवॉट लोड बढ़ा-
लोड बढ़ने के कारण ऊर्जा निगम पर लगभग 45 हजार किलोवॉट का लोड बढ़ गया है। इसमें जोन एक में चार से पांच हजार किलोवॉट, जोन दो में 32700 किलोवॉट और जोन तीन में आठ हजार किलोवॉट का लोड बढ़ गया है। इससे ऊर्जा निगम को अतिरिक्त आय के साथ ही उपकरणों पर भी दबाव बढ़ गया है।
- जोनवार आंकड़े-
जोन एक 3500 उपभोक्ता 4000 किलोवॉट का लोड
जोन दो 24886 उपभोक्ता 32700 किलोवॉट का लोड
जोन तीन 7000 उपभोक्ता 8000 किलोवॉट का लोड