{"_id":"69fba356a148ed97f9044006","slug":"encroachments-removed-from-ravali-road-under-the-do-gaz-peeche-campaign-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-879924-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दो गज पीछे अभियान के तहत रावली रोड से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दो गज पीछे अभियान के तहत रावली रोड से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली रोड से अतिक्रमण हटाती टीम। संवाद
मुरादनगर। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर थाना पुलिस ने दो गज पीछे अभियान के तहत नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाकर रावली रोड से अतिक्रमण हटवाया।
बुधवार को अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने दुकानदारों और अतिक्रमण करने वालों समझाया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने व फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।